Breaking News

कृष्ण धमीजा बने श्रमजीवी पत्रकार संघ में मुख्य सलाहकार

 – कृष्ण धमीजा हैं कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण धमीजा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने की।

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने कुरुक्षेत्र जिले के नवनियुक्त मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा को संघ के कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “कृष्ण धमीजा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”

डॉ बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। कृष्ण धमीजा ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), डॉ डीएल मल्होत्रा, हरमिंदर नागपाल, राजेन्द्र केम, अनिल धीमान, शेलेन्द्र जैन, पंकज सिंगला, जरनैल रंगा, देस राज भटनागर, प्रमोद कौशिक, नवीन बंसल, महेश राजपूत सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES