वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘यूनिटी मार्च’ पदयात्राएं राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचा रही हैं। गांव, गली और शहरों में निकल रहीं ये पदयात्राएं हाथों में राष्ट्रध्वज और ‘माँ भारती के जयगान’ के साथ लोगों को देशभक्ति और एकता के भाव से जोड़ रही हैं।
प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के संयोजक संजय राय ने बताया कि आगामी गुरुवार, 13 नवम्बर को प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री विभिन्न जिलों में आयोजित यूनिटी मार्च पदयात्राओं में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेरठ कैंट विधानसभा, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज जिले की सोरांव विधानसभा, राकेश सचान बलरामपुर विधानसभा, नितिन अग्रवाल लखीमपुर सदर विधानसभा, कपिल देव अग्रवाल हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा, अरुण सक्सेना बदायूं की बिल्सी विधानसभा, दयाशंकर सिंह देवरिया विधानसभा, दिनेश प्रताप सिंह कुशीनगर की रामकोला विधानसभा, अजीत पाल फतेहपुर की हुसैनगंज विधानसभा, संजीव कुमार गोंड़ चंदौली की सकलडीहा विधानसभा, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर की घनघटा विधानसभा तथा राकेश राठौर लखीमपुर की धौरहरा विधानसभा में पदयात्राओं का नेतृत्व करेंगे।
श्री राय ने यह भी बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन मुरादाबाद नगर विधानसभा, बसंत त्यागी बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा, राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो वैभव सिंह रायबरेली की सरेनी विधानसभा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा लखनऊ पूर्व विधानसभा की यूनिटी मार्च पदयात्राओं में शामिल रहेंगे।
इन पदयात्राओं के माध्यम से पार्टी सरदार पटेल के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखती है।