Breaking News

भाजपा नेता श्याम देव व आनंद शुक्ला कांग्रेसी हुए

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जनपद कानपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा जिला मंत्री दक्षिण सहित तमाम पदों पर रहे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया ने अपने तमाम साथियों के साथ कानपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम देव सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय रायएवं जॉइनिंग इंचार्ज नितिन शर्मा के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर आनंद शुक्ला ने कांग्रेस की नीतियों और कांग्रेस के सिद्धांतों पर अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों को मजबूत करते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों मैं अपनी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी लेते हुए अपना योगदान देने की बात कही। आनंद शुक्ला के साथ सदस्यता लेने वालों में सूर्य प्रसाद दीक्षित, विनीत कुमार, ऋतु शर्मा, उमाकांत बाजपेई, अर्जुन शुक्ला, श्रीमती ज्योति दीक्षित, अजीत शुक्ला पिंटू आदि शामिल रहे।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES