Breaking News

श्रीनगर और कश्मीर में इस मौसम का सबसे कम तापमान- जलापूर्ति लाइन में जमी बर्फ

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)
श्रीनगर,18 दिसंबर। श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिसके कारण जलापूर्ति लाइन और कई जलाशयों में कहीं-कहीं पानी जम गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले की रात में दर्ज किए गए शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में 2.2 डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि शहर में यह सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ज में तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां घाटी में सबसे कम तापमान रहा। अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के कारण घाटी के कई इलाकों में जलापूर्ति लाइन में पानी जम गया और कई जलाशयों में भी कहीं-कहीं बर्फ जम गई।
मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी कुछ दिन में रात में तापमान और गिरने की संभावना जताई है। घाटी में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक हल्की से भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

Check Also

खामेनेई की मौत के बाद सहारनपुर में मातमी जुलूस, अमेरिका–इजराइल के खिलाफ नारे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सहारनपुर। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES