Breaking News

कार्यमंत्रणा समिति ने लेखानुदान को सदन में प्रस्तुत किये जाने पर विचार-विमर्श किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14 दिसंबर। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुधवार दिनांक-15 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ हो रहे 2021-22 के चतुर्थ सत्र के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 का आय-व्ययक (अन्तरिम) तथा उसके एक भाग के लिए लेखानुदान को सदन में प्रस्तुत किये जाने पर विचार-विमर्श हुआ।
श्री अध्यक्ष ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 15 दिसम्बर के कार्यक्रम पर विचार-विमर्श हुआ। दिनांक-15 दिसम्बर को विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष, सुखदेव राजभर एवं सी0डी0एस0 बिपिन रावत एवं उनके सहयोगियों की असामायिक निधन के निर्देश लिये जायेंगे। दिनांक-16 दिसम्बर को 11ः00 बजे द्वितीय अनुपूरक मांगों एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक (अन्तरिम) तथा उसके एक भाग के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जायेगा। बजट प्रस्तुतीकरण के उपरांत प्रश्न लिये जायेंगे। उसके उपरांत सदन के एजेण्डा के अनुसार सामान्य कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसी दिन 04.30 बजे विधान सभा के सभी मा0 सदस्यों का फोटो ग्रुप का आयोजन होगा। दिनांक-17 दिसम्बर को सदन में द्वितीय अनुपूरक मांगों पर चर्चा एवं पारण किया जायेगा।
बैठक में मा॰ उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, विधान सभा उत्तर प्रदेश एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह और अपना दल एस के नेता नील रतन पटेल के स्थान पर हरिराम ने बैठक में भाग लिया। कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता, श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ अपरिहार्य कारणों से सम्मिलित नहीं हो पायी। बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्या, रमापति शास्त्री, श्रीमती गुलाब देवी राज्यमंत्री, फतेह बहादुर सिंह, सदस्य विधान सभा ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे एवं प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जे॰पी॰ सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES