Breaking News

कल योगी मुफ्त डबल राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे

– लाभार्थी को एक यूनिट पर हर माह दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को मिलने वाला राशन दोगुना होकर 70 किलो मिलेगा। अंत्योदय अन्न योजना के तहत लगभग 1,30,07,969 लोग व घरेलू कार्डधारकों की 13,41,77,983 लोग पात्र हैं।
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को सुबह 9 बजे राजधानी लखनऊ में हैवलाक रोड, सरोजनी नायडू मार्ग, योजना भवन के समीप स्थित सरकारी राशन की दुकान पर मुफ्त डबल राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए निःशुल्क राशन वितरण करेगें।
वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, नगरीय निकाय के अध्यक्ष व सदस्य, त्रिस्तरीय पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि निःशुल्क राशन वितरण करेगें। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी राशन, खाद्य तेल, दाल व नमक वितरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार को प्रदेश की 80 हजार राशन दुकानों पर पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापित करेगी। निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, आशुतोष टण्डन ‘गोपाल, ब्रजेश पाठक, डा. महेन्द्र सिंह, स्वाति सिंह, मोहसिन रजा एवं संयुक्ता भाटिया रहेंगे।
भाजपा मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि कोरोना की विपदा के समय से ही केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। विपत्ति में जब लोगों को समस्या आई तो प्रधानमंत्री ने कोई भूखा न सोये इसके लिए राशन वितरण का भगीरथ प्रयास सार्थक किया है। आपदा के समय से लगातार केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस माह से सरकार दोगुना राशन देने जा रही है। प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को इस माह से दोगुना मुफ्त राशन देने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES