Breaking News

समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार जारी रखा

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा एम.एल. गुप्ता, दिनेश कुमार सिंह, फैसल मकबूल खान निवासी लखनऊ एवं देवरिया निवासी मोहन लाल गुप्ता, चन्द्रभान, औरैया निवासी राम पाल नायक को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव तथा रणजीत सिंह निवासी मेरठ तथा सूरज वर्मा निवासी हरदोई को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा मो0 नादिर निवासी सीतापुर, जितेन्द्र सिंह यादव, राहुल गंगवार निवासी फर्रुखाबाद तथा अनिल मिश्र निवासी चंदौली को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा अभिषेक यादव लखनऊ, राहुल कुमार शर्मा महराजगंज, रोहित राय झांसी को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने नवल किशोर सिंह पटेल निवासी चित्रकूट को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है।

Check Also

योगी सरकार ने कर्मचारियों का डीए तीन फीसदी बढ़ाया, अब मिलेगा 63 प्रतिशत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। योगी सरकार ने दीपावली पर प्रदेश के लाखों राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *