Breaking News

बसपा नेताओं का सपा में आगमन जारी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 नवम्बर। ज्यों ज्यों चुनाव करीब आ रहे है, त्यों त्यों नेताओं का आना जाना बढ़ता ही जा रहा है। आज बसपा के कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। झांसी सदर विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे सीताराम कुशवाहा के साथ उनके तमाम साथी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनमें प्रमुख हैं चंद्रभान आदिम, मोहम्मद जमील, मुकेश राय, संजीव कुशवाहा, राम प्रकाश साहू, अशोक कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, विजेन्द्र कुशवाहा, ललित कुशवाहा, राम सेवक कुशवाहा आदि।
बसपा मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी सुरेश चंद्र गौतम एडवोकेट बाराबंकी तथा फैजियाब अली खान (फैजी) पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ ने भी आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES