Breaking News

कांग्रेस ने युवाओं का आह्वान किया, कहा ‘‘बनें यूपी की आवाज’’

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 नवम्बर। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस युवाओं को पार्टी में जोड़ने का एक नया अभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने युवाओं का खुला आह्वान किया है कि वे ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान का हिस्सा बनें। इस अभियान का मक़सद ज़िला स्तर पर पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर का चुनाव करना है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित व प्रताड़ित जनता की आवाज बन गयी हैं। प्रदेश में सरकारी संरक्षण में हो रही अलोकतांत्रिक एवं गैरसंवैधानिक घटनाओं से डटकर लड़ रही है। न्याय के लिए योगी सरकार के अनैतिक कार्यो के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रही हैं और सरकार की हिरासत झेल रही हैं। प्रियंका गांधी के इस तेवर से युवा खासतौर पर आकर्षित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान शुरू हो रहा है। इसके ज़रिये कांग्रेस अनुभवी कांग्रेसजनों के साथ-साथ युवाओं को प्रवक्ता और मीडिया कोआर्डिनेटर की ज़िम्मेदारी सौंपेगी। योग्यता, क्षमता एवं जनसंपर्क उनके चयन का आधार होगा।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आरएसएस के ज़हरीले प्रचार के विरुद्ध देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए युवा कांग्रेस पार्टी से बड़े पैमाने पर जुड़ना चाहते हैं। जो नौजवान कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, वे भी पार्टी का सदस्य बनकर इन परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। ज़िलावार लिखित और मौखिक परीक्षा की शुरुआत सर्वप्रथम लखनऊ मंडल से की जा रही है। जिसके तहत 15 नवम्बर को उन्नाव में, 16 नवम्बर को लखनऊ, 17 नवंबर 2021 को सीतापुर,परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा। 2021 को 17 नवंबर को सीतापुर, 18 नवम्बर को हरदोई, 20 नवंबर को रायबरेली और 21 नवंबर को लखीमपुर में परीक्षा आयोजित की जायेगी।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *