Breaking News

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने दीपावली की समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अमित वर्मा
लखनऊ 3 नवम्बर। स्वर्णकार समाज के अग्रणी संगठन राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और समस्त को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के अध्यक्ष मणिलाल वर्मा एवं महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार ने अपने संयुक्त सन्देश में कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।
इस अवसर पर महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार ने संगठन कि तरफ से स्वर्णकार समाज से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रदुषण फ़ैलाने वाले पटाखों से दूर रहें, और अधिक से अधिक अपने लोगों या परिचितों से ही खरीददारी करें जिससे उनकी बिक्री बढे और अपना पैसा अपने समाज के ही बीच रहे।
संगठन संरक्षक श्याम सुन्दर वर्मा (चेयरमैन, खलीलाबाद), ऋषि मोहन वर्मा (उपनगर प्रमुख, गोरखपुर), इंजी० यस के सिंह, छेदी प्रसाद, डॉ कैलाश सिंह विकास, वरि० पत्रकार इंद्रेश रस्तोगी, वरि० पत्रकार गोपी रस्तोगी, पत्रकार डा० अजय कुमार सेठ, पत्रकार गणेश वर्मा, सूरज वर्मा, मा0 एस एन सोनी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवो० संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार सोनी, राष्ट्रीय सचिव नन्द किशोर सोनी (राजस्थान), एडवो. कैलाश नाथ सोनी (छत्तीसगढ़), राजेश वर्मा (चेन्नई), उमेश चंद्र स्वर्णकार (उत्तर प्रदेश), प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवो० जुगल किशोर रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम आधार सोनी, आशीष रस्तोगी, संदीप रजत सेठ, प्रदेश महासचिव मोहन वर्मा, प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी, राकेश वर्मा एवं मंडल वरिष्ठ पदाधिकारीगण हरि मोहन सोनी, आशीष वर्मा, मनीष वर्मा बन्नू, मनोज वर्मा, एवं लखनऊ जिला एवं नगर इकाई से डॉ आर बी सोनी, अजय कुमार वर्मा, राकेश रस्तोगी, विजय कुमार वर्मा, अमित कुमार सोनी, विनोद कुमार सोनी, एडवो० प्रमोद कुमार सोनी, मिश्रीलाल, सुशील कुमार सोनी, ॐ नारायण सोनी, संजय सोनी, दिनेश सोनी, बैजनाथ शाह, आशीष रश्तोगी, कृष्णा कुमार वर्मा, एडवो० अरविन्द तिलहरी, एडवो० शिवनाथ तिलहरी, एडवो० पुनीत कुमार वर्मा, एडवो० आरुष सोनी, एडवो० राज कुमार वर्मा, एडवो० पंकज रस्तोगी, एडवो० संगीता रस्तोगी, एडवो० सुनील वर्मा, एडवो० प्रशांत सोनी, एडवो० एडवो० आर सी सोनी, एडवो० भरत जी सोनी, एडवो० पुरुषोत्तम सोनी, एडवो० निर्मला वर्मा, एवं राजू पहलवान, अनिल सोनी, संजीव सोनी, राम जी सोनी, राम जी सोनी, कमला सोनी, गीता सोनी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने भी स्वर्णकार समाज को हार्दिक शुभमंगल कामना दिया।

Check Also

दीपोत्सव 2023 : योगी के नेतृत्व में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलित हो बना गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा अयोध्या 11 नवम्बर। दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES