Breaking News

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल मीडिया अवार्ड-2021 दिये जाने का निर्णय

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 01 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग ने नेशनल मीडिया अवार्ड-2021 दिये जाने का निर्णय लिया है। यह अवार्ड 2021 के लिए वोटरों को शिक्षित व जागरूक करने के लिए बेहतर अभियान चलाने के लिए प्रदान किये जायेंगे। ये अवार्ड सन 2012 से दिये जा रहे हैं।
यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक (टेलिविजन) मीडिया, इलेक्ट्रानिक (रेडियो) मीडिया एवं ऑनलाइन (इन्टरनेट) सोशल मीडिया के 04 श्रेणियों मंे प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यों को निर्देश दिये हैं कि वे 04 श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए (2021 के लिए) अपने विशेष योगदान देने वाले एक या अधिक मीडिया संगठनों के आवेदन प्रत्येक दशा में 30 नवम्बर, 2021 तक सीधे आयोग को उपलब्ध करायें।

Check Also

हरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में उतारेगी भाजपा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *