Breaking News

भारतीय जन सेवा पार्टी ने किया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विलय

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 अक्टूबर। विधान सभा चुनाव के करीब आते आते तमाम दल एक दूसरे में विलय होना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज भारतीय जन सेवा पार्टी ने आज भारी संख्याबल के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विलय कर लिया।
आज के इस विलय में भारतीय जन सेवा पार्टी के कार्यकर्ता 200 गाड़ियों के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यालय जब पहुंचे तब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादवने उनका पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। श्री यादव ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया । श्री यादव ने कहा की 2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी। हम तो चाहते हैं की समान विचारधारा वाली पार्टी एक साथ आकर भारतीय जनता पार्टी को हराये। भारतीय जन सेवा पार्टी का प्रसपा में विलय होने से हमारी पार्टी बड़ी हो गई है।
भारतीय जन सेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी शंकराचार्य ने कहा की भाजपा सिर्फ लोगो को हिंदू – मुस्लिम के नाम पर व जाति धर्म पर लोगो को बाँटने का काम करती है। वही भारतीय जन सेवा पार्टी के महासचिव मुर्तुजा अली ने कहा कि समाज के कई मुद्दो को लेकर पार्टी का गठन किया था लेकिन आज अपनी पार्टी का विलय शिवपाल यादव की उपस्थिति मे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। मुर्तुजा अली ने कहा आज बी जे पी सरकार टैक्स के नाम पर लोगो को लूट रही है लेकिन शराब व पेट्रोल-डीजल पर टैक्स नहीं लगाती है ।
कार्यक्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बदरुल हसन, भारतीय जन सेवा पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार खालिद इस्लाम, यू०पी० रत्न अवार्ड प्राप्त इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुदरत उल्ला खान, मौलाना वसीम सुल्तानपुरी, फैजुद्दीन सिद्दीकी, यूसुफ सिद्दीकी, खुर्शीद सिद्दीकी, कारी अब्दुल कलाम, सैयद अब्बास, पी सी कुरील, दीपक मिश्रा, अमीर खालिद खान, फरहान, मौलाना कुम्मी, वसीम काज़मी, अफ़ज़ाल, ख़ालिद इस्लाम समेत कई समुदाय के धर्म गुरु भी मौजूद थे।
अंत में शिवपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए हर मौके पर साथ देने का वादा किया और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पार्टी को मज़बूती प्रदान करने की अपील की।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *