Breaking News

“विद्युत तकनीक कर्मचारी एकता संघ उ०प्र०” ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 अक्टूबर। आज दिनांक 09/10/2021 को रेजीडेंसी पॉवरहाउस में “विद्युत तकनीक कर्मचारी एकता संघ उ०प्र०” के समस्त पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन ने अपने सदस्यों के हितों के लिए RVPPKS में विलय किया था परन्तु विगत विलय के वर्षों से जो जहां थे वहीं पर है जिसके कारण समस्त सदस्यों में रोष व्याप्त था जिस कारणवस संघ ने अपने विलय को खत्म करते हुए खुद को स्वतंत्र घोषित किया और पुनः “विद्युत तकनीक कर्मचारी एकता संघ उ०प्र०” बैनर तले अपनी समस्त मांगों के लिए प्रंबधन से हल हेतु एकजुट हुए। इस बैठक में टी जी-२‌ की जिले स्तर की एवं केन्द्र की समस्यायों के निवारण हेतु रणनीति बनाई गई।
बैठक में राजेश्वर राज, शिवशंकर यादव, मुरारीलाल, पारस गुप्ता, सुशील कुमार, महेन्द्र कुमार, विवेक कुमार जायसवाल, सूरज कुमार पाल, विनय कुमार मिश्र, संजय कुमार मौर्या, शेख तौफीक, विभांशु कुमार सिंह, सुखदेव रस्तोगी, सौरभ कुमार, राहुल यादव, रवि कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, विजय भारती, ओंकारनाथ मौर्य, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित हुएं।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES