Breaking News

गुरुकुल का उद्घाटन करके 3 नवम्बर को काशी पधारेंगे शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। 36 दिन में 36 राज्यों में गौध्वज प्रतिष्ठित कर एवं महाराष्ट्र में गौमाता को राज्य माता घोषित करवाकर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज 3 नवम्बर को काशी पधार रहे हैं।
शङ्कराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि भदोही स्थित माता अजोराधाम मन्दिर में जगद्गुरुकुलम् की एक नयी शाखा का उद्घाटन करते हुए शङ्कराचार्य जी महाराज कल 3 नवम्बर को सायं लगभग 7 बजे श्रीविद्यामठ पहुँचेंगे। शंकराचार्य के काशी आगमन पर मातृशक्ति द्वारा उनको 56 भोग समर्पित किया जाएगा। प्रवास के दौरान अभिनंदन, वंदन सहित अन्य मांगलिक व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES