Breaking News

“इसी का नाम जिंदगी” के करवा चौथ सेलिब्रेशन में वंदना सिंह ने बाजी मारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 अक्टूबर। “इसी का नाम जिंदगी” संस्था द्वारा आज रविवार 17 अक्टूबर को रॉयल कैफे हजरतगंज में करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर संयुक्ता भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 90 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जो सुहाग जोड़े में अपनी छटा बिखेर रही थी। इस कार्यक्रम में डांस, सिंगिंग, करवा क्वीन और करवा प्रिंसेस प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ था। कार्यक्रम का संचालक कविता शुक्ला ने किया और सभी प्रतियोगिताओं के निर्णय सरला शर्मा व सलोनी अग्रवाल ने किया।
आयोजक कविता शुक्ला ने बताया यह कार्यक्रम “करवा क्वीन” हम लोग पिछले 3 वर्ष से करते आ रहे हैं। इससे महिलाओं में अपने भारतीय संस्कार के प्रति जागरूकता आती है और हम यह सब महिलाएं आपस में मिलजुल कर इसको मनाती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने सुहाग के गीत गाए और डांस भी किया सीमा, चित्रांशी, मनप्रीत, शिल्पा, संगीता, पल्लवी, आभा, खुशबू, विभा ने सुहाग के गीतों पर सुंदर डांस किया। वहीं वंदना, श्रुति रंजना, ज्योति, सोनल, शालिनी, रचना, पूनम ने मनमोहक सुहाग के गीत गाए।
कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताओं में करवा क्वीन की विजेता वंदना सिंह रही, द्वितीय रनर पिंकी और नीतू पाठक रहीं। करवा प्रिंसेस की विजेता मुस्कान अग्रवाल रही, डांस विनर की विजेता पूनम मिश्रा रहीं एवं सिंगिंग विनर में श्रुति ने बाजी मारी।
आयोजक कविता शुक्ला ने आगे बताया कि उनकी यह संस्था पिछले 13 वर्षों से सामाजिक कार्य करती आ रही है, पिछले 2 वर्षों के कोविड-19 कार्यकाल के दौरान झुग्गी झोपड़ियों में निरंतर मुफ्त दवाएं बांटने का कार्य किया गया है।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES