Breaking News

विजयादशमी पर हिन्दू शाश्त्र पूजन करें – अध्यक्ष विकास शुक्ल

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 अक्टूबर। आने वाले विजयादशमी त्यौहार पर प्रत्येक हिन्दू को शाश्त्र पूजन करना चाहिए, ऐसा विचार आज हिन्दू जागरण मंच लखनऊ महानगर की बैठक में अध्यक्ष विकास शुक्ल द्वारा दिया गया। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार सम्मिलित भी हुए।
अध्यक्ष विकास शुक्ल ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार के साथ विजयदशमी में शस्त्र पूजन विषय पर चर्चा हुई। विकास शुक्ला ने बताया कि इस विजयदशमी उत्सव पर प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य अपने अपने क्षेत्र में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित करे और अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराएं। बैठक में वीरांगना वाहिनी अध्यक्ष मीनू, उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, कोषाध्यक्ष अमित, पूरब क्षेत्र जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह अमेठिया, सह प्रचार प्रमुख संजय अग्रहरि, निशांत, राज, मोनू, राहुल राजपूत, अविनाश, निधिबला आदि सम्मिलित हुए।

Check Also

उत्तर प्रदेश में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

– हर युवा एक व्यक्ति को नशे से मुक्त कराने का ले संकल्प: राज्यपाल वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES