Breaking News

लखीमपुर-खीरी कांड के पीड़ितों से मिले शिवसेना प्रदेश प्रमुख

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखीमपुर-खीरी 11 अक्टूबर। लखीमपुर-खीरी कांड पर शिवसेना के महाराष्ट्र बंद को समर्थन देते हुऐ शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठा0 अनिल सिंह लखनऊ से सीतापुर होते हुऐ लखीमपुर-खीरी कांड में मृतक किसान के परिवारजन सतनाम सिंह से पलिया के चोखटा फार्म पर मिले।
सचिव शिवसेना विश्वजीत सिंह ने बताया कि इसके बाद प्रदेश प्रमुख निगासन स्थित मृतक पत्रकार रमन कश्यप के आवास पर भी पहुंचे, जहां ठा0 अनिल सिंह ने पीड़ित परिवारो को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुऐ शिवसेना राष्ट्रीय सचिव व सांसद अनिल देसाई से मुंबई फोन पर पीड़ित परिवारजनो की बात कराई और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है यदि लखीमपुर-खीरी कांड में कोई आम आदमी आरोपी होता तो मुख्यमंत्री तुरन्त उसे जेल भेज कर आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चला दिया होता। मुख्यमंत्री बताये कि लखीमपुर-खीरी कांड के सभी आरोपियों को गिरफतार करते हुऐ उन आरोपियों के घर पर कब बुलडोजर चला रहे हैं? इस अवसर पर शिव सेना लखीमपुर-खीरी ग्रामीण जिला प्रमुख चंद्र प्रकाश शुक्ला, नगर जिला प्रमुख संतोष, सीतापुर जिला प्रमुख गोविंद सहाय गुप्ता, पलिया प्रभारी मुकेश गुप्ता सहित दर्जनों शिवसेना पदाधिकारी साथ रहे।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *