Breaking News

पटाखा फैक्ट्री में जबर्दस्त विस्फोट, छह लोग मारे गए

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
उत्तर 24 परगना 27 अगस्त। आज पश्चिम बंगाल के जगन्नाथपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में जबर्दस्त विस्फोट हो गया है हादसे में छह लोग मारे गए हैं ये इलाका उत्तर 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बड़ा हादसा हो गया है दत्तापुकुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया है  हादसे में छह लोग मारे गए हैं पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के कारण पता कर रही है
पुलिस के मुताबिक यह घटना जगन्नाथपुर गांव की है ब्लास्ट से फैक्ट्री वाली बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है चारों तरफ मलबा फैल गयापूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया, मौके पर कूलिंग का काम जारी है विस्फोट की वजह से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, शव बुरी तरह झुलस गए थे
पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में ले लिया है, पटाखा फैक्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस था या नहीं? इस बारे पता किया जा रहा है, पटाखा फैक्ट्री में आग कैसे लगी इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है घटना के वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे, यह पता नहीं चल सका है

Check Also

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आरएलडी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ : रोहित अग्रवाल

– रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES