Breaking News

फैशन प्रीमियर लीग का फैशन शो की मच रही धूम, 10 को प्रयागराज में होगा दूसरा ऑडिशन

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 5 अक्टूबर। शिवा प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित फैशन शो काफी धूम मचा रहा है, जबकि इसका पहला ऑडिशन अभी वाराणसी में ही हुआ है और दूसरा ऑडिशन प्रयागराज में होने वाला है, जिसको लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
ज्ञात हो कि फैशन की दुनिया में उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक शहर वाराणसी से एक नये युवा का उद्भव हुआ है जिसे सभी ने टीवी सीरियल राधा कृष्णा में सराहा है। यू तो यहां से एक से बढ़कर एक कलाकारों ने फिल्मी दुनिया में धूम मचा रखी है और अब विक्रांत सेठ जैसे होनहार युवा अभिनय के दुनिया के साथ साथ फैशन की दुनिया में कदम रखकर नई नई प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य कर रहे हैं।
विक्रांत सेठ ने बताया कि शिवा प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित फैशन शो का पहला ऑडिशन 02 अक्टूबर को वाराणसी में हुआ था और अब अगला ऑडिशन 10 अक्टूबर को प्रयागराज में होगा और फिर सेमीफाइनल 19 दिसंबर को प्रयागराज में ही और फ़ाइनल 24 दिसंबर को वाराणसी में होगा। जिसमें जज मशहूर कलाकार अश्मित पटेल और सारा खान होंगी।
विक्रम ने आगे बताया कि उनका सपना है कि भारत की छुपी प्रतिभाओं को आगे ला कर उन्हें उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने उन सभी से अपील की है जो व्यक्ति अपने ब्रांड का प्रमोट करना चाहते है वो सभी उनसे उनके मोबाइल नंबर 9082120537 पर संपर्क कर सकते है।

Check Also

आरडीएसओ पहुंचे केरल के मीडिया प्रतिनिधि, अत्याधुनिक रेलवे तकनीक और नवाचारों से हुए रूबरू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और सुरक्षा के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES