Breaking News

नवरात्रि में सपा में बड़े नेताओं की जॉइनिंग की तैयारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) संगठन को मजबूत करने और अपना सामाजिक आधार बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नवरात्रि के दौरान कई बड़े नेताओं के सपा में शामिल होने की संभावना है। पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि विभिन्न दलों के कई नेता लगातार सपा के संपर्क में हैं।
सूत्रों के अनुसार सपा नेतृत्व की नजर खासतौर पर उन नेताओं पर है, जिनके शामिल होने से क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने में मदद मिल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई नेताओं के सपा में आने की चर्चा है। इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, हालांकि पार्टी की ओर से अभी किसी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सपा नेतृत्व 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दे रहा है। पार्टी की कोशिश है कि अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों में प्रभाव रखने वाले नेताओं को साथ जोड़कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ नेताओं के सपा में शामिल होने को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

Check Also

मलेरिया के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 10 साल में 80 फीसदी घटे मामले

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भारत में मलेरिया के खिलाफ पांच दशक से जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *