Breaking News

राजकुमार राजू को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता बनाए जाने पर स्वर्णकार संघ एवं राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने जताया आभार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार राजू को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।
संघ की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने राजकुमार राजू को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजकुमार राजू को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी को सोनार समाज को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया।

Check Also

मलेरिया के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 10 साल में 80 फीसदी घटे मामले

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भारत में मलेरिया के खिलाफ पांच दशक से जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *