Breaking News

रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का पर्व: केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने रक्षाबंधन पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सद्भाव, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।
उपमुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की उस अद्भुत परंपरा का उत्सव है, जो स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के मजबूत रिश्ते को दर्शाती है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा को और मजबूत करने के साथ ही परिवार तथा समाज में आपसी स्नेह, सम्मान और विश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस दिन हमें समाज में प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को और व्यापक बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरानी चाहिए। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ऐसा वातावरण बनाने में योगदान दें, जहां महिलाओं को समान सम्मान, अवसर और सुरक्षा मिले।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में एकता और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही मजबूत और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए।

Check Also

लखनऊ में जुटेगा रालोद कुनबा, जयंत चौधरी देंगे 2027 की रणनीति का संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES