Breaking News

विधान भवन पहुंच विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र और संसदीय कार्यप्रणाली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। औरैया के बिधूना स्थित एसआरएस मेमोरियल किड्स गार्डन स्कूल के विद्यार्थियों के दल ने विधान भवन का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे शैक्षिक भ्रमणों को ज्ञानवर्धक बताया।
विधान भवन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा के सदन, विभिन्न महत्वपूर्ण कक्षों और परिसर की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विशेषताओं को देखा। उन्हें सदन की कार्यप्रणाली, विधायी कार्यों के संचालन, प्रश्नकाल और विभिन्न संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सदन के माध्यम से जनता की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को उठाया जाता है।
सतीश महाना ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी से मजबूत होता है। विद्यार्थियों को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं की जानकारी प्रारंभ से होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के नागरिक और जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता हैं। इसलिए शिक्षा के साथ उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी भी होनी चाहिए। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। महाना ने सरलता से उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने विधान भवन के भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव बताया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

JPNIC को लेकर अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- लोकनायक के स्मारक से भी मुनाफा कमाना चाहती है सरकार

– संपूर्ण क्रांति का विचार आज भी प्रासंगिक – अखिलेश यादव – ‘लोकनायक के स्मारक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *