Breaking News

अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृतियों को संजोएगी योगी सरकार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाब सिंह लोधी जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर भारत की आन-बान-शान को कायम रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाब सिंह लोधी का जन्म वर्ष 1903 में उन्नाव के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। 23 अगस्त 1935 को लखनऊ में ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देते हुए उन्होंने स्वाधीनता के प्रतीक तिरंगे को लहराया। अंग्रेजों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। मात्र 32 वर्ष की उम्र में उनका बलिदान देश की आजादी के संघर्ष का स्वर्णिम अध्याय बन गया।
योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार अमर बलिदानियों की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्नाव में पार्क, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का नामकरण गुलाब सिंह लोधी के नाम पर किया गया है। सरकार वीरांगना अवंतिबाई लोधी, ऊदा देवी पासी और झलकारी बाई कोरी समेत अन्य महापुरुषों की स्मृतियों को भी संरक्षित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महान क्रांतिकारियों और वीर सपूतों के स्मारक बनाने का अभियान जारी रहेगा। सामाजिक न्याय और देश की स्वतंत्रता के लिए जीवन समर्पित करने वाले योद्धाओं के सम्मान में प्रदेश सरकार ने करीब 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद बृजलाल, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

तिरंगे और वंदे मातरम को लेकर अजय राय ने RSS को घेरा, कहा अपने कार्यक्रमों में अनिवार्य करे

– अजय राय ने RSS को दी चुनौती, बोले- अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम करें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES