Breaking News

लव जिहाद के विरोध में लखनऊ में महापंचायत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। हिन्दू बेटी बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में “एक युद्ध – लव जिहाद के विरुद्ध” अभियान के तहत 19 अप्रैल, रविवार को हजरतगंज स्थित पटेल स्मारक पार्क में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और इस मुद्दे पर व्यापक जनसंवाद स्थापित करना बताया गया है। आयोजकों के अनुसार अवध प्रांत के 14 जिलों से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।
कार्यक्रम संयोजक अनुराग शुक्ला ने बताया कि हाल के समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें कथित रूप से सुनियोजित तरीके से हिंदू बेटियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास किए गए। उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत घटनाएं न मानकर एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा बताया और कहा कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन गतिविधियों के पीछे संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकते हैं, जिनकी जांच जरूरी है।
शुक्ला ने मांग की कि ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं और इनसे निपटने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है। हाल में लखनऊ में सामने आए कुछ मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं।
महापंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता, संत-महात्मा, महिला संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान जागरूकता अभियान को तेज करने, कानूनी उपायों पर चर्चा करने और एक मजबूत सामाजिक रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मोर्चा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को मजबूत बनाएं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

Check Also

हरित पहल से बदलेगा लखनऊ, 250 ई-वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES