Breaking News

S. R. ग्लोबल स्कूल का कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, हार्दिक ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ । एस.आर. ग्लोबल स्कूल, लख ने कक्षा 10 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में अद्वितीय प्रदर्शन कर शिक्षा जगत में अपनी विशिष्टता को साबित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल उच्च अंक अर्जित किए, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का भी शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।
विद्यालय के छात्र हार्दिक गुप्ता ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। द्वितीय स्थान पर विराट प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने 97.4% अंक प्राप्त किए। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शौर्य सिंह (96.8%), प्रशस्ति सिंह (96.6%), कृष्णा, पुष्पेंद्र मौर्या और अभिजीत सिंह (95.4%) शामिल हैं। इसके अलावा हर्षिता साहू एवं किंजैल ने 94.8% अंक प्राप्त किए, जबकि जाह्नवी मौर्या एवं गौतम ने 94.6% अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस वर्ष विशेष रूप से 150 से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के चेयरमैन पवन सिंह चौहान को दिया, जिनके कुशल नेतृत्व में छात्रों को श्रेष्ठ शिक्षण संसाधन और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। उन्होंने बताया कि प्ले ग्रुप से ही एस.आर. परिवार का हिस्सा बनने के बाद शिक्षकों के लगातार सहयोग और प्रेरणा से यह सफलता संभव हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद् पवन सिंह चौहान ने सभी मेधावी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा की व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए सुधार का अवसर प्रदान करती है। वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने भी छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एस.आर. ग्लोबल स्कूल परिवार इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है और भविष्य में भी छात्रों को उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES