– प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें : डॉ. सोनू वर्मा
– स्वस्थ रहने के लिए पञ्च तत्वों के संपर्क में रहें : डॉ. राजेश दीक्षित
– स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में ऐसे कार्क्रम आयोजित होने चाहिए : पियूष द्विवेदी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन बोर्ड ऑफ योगा एण्ड नेचुरोपैथिक मेडिसीन की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वाधान में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई, जिसमें स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
मुख्य अतिथि डॉ. सृष्टि दीक्षित ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है, जबकि नियमित शारीरिक गतिविधियां हृदय को मजबूत बनाती हैं। साथ ही, तनाव प्रबंधन की तकनीकें मानसिक स्पष्टता और संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि एवं नेचुरोपैथिक विशेषज्ञ डॉ. सोनू वर्मा ने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने से न केवल बीमारियों से बचाव संभव है, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने योग, प्राकृतिक आहार और दिनचर्या के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इंडियन बोर्ड ऑफ योगा एण्ड नेचुरोपैथिक मेडिसीन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश दीक्षित ने कहा कि मानव शरीर पंच तत्वों से निर्मित है और स्वस्थ रहने के लिए इन तत्वों के संपर्क में रहना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश कार्यसमिति द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने संगोष्ठी में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में सहयोग मिलता है। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश कार्यसमिति द्वारा पत्रकारगण योगेंद्र सिंह, अजय कुमार, अरुण शर्मा, गौरव सिंह, नीरज द्विवेदी सहित सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने संगोष्ठी में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम सफल बनाए में संस्था संरक्षक राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष नीता देवी, सचिव कविता नयाल, संयुक्त सचिव डॉ मनोज गुप्ता एवं विकाश शुक्ल, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र पटेल ने योगदान दिया।