Breaking News

विधानसभा भ्रमण से बदली धारणा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गहराई से रूबरू हुआ प्रतिनिधिमंडल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। कानपुर से आए रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के अध्यक्ष रो. गौरव अग्रवाल जैन के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विधानसभा का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े विषयों के संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए सदन की परंपराओं, नियमों और कार्य संचालन की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का सर्वोच्च मंच है। उन्होंने सामाजिक संगठनों और युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विधानसभा को लेकर उनकी पूर्व धारणा कुछ अलग थी, लेकिन यहां आकर उनकी सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि वे अपने अनुभवों को आमजन तक पहुंचाएं, ताकि समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें शासन व्यवस्था और निर्णय प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला है, जिससे वे समाज में जागरूकता फैलाने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Check Also

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त होगा एक्शन, लेखपाल परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES