Breaking News

होली के अवसर पर 7 दिवसीय लघु खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। होली के शुभ अवसर पर खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ द्वारा खादी भवन, डालीबाग परिसर में 20 से 26 फरवरी 2026 तक 7 दिवसीय लघु खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर किया गया।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि खादी को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामोद्योग उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 मंडलों में आयोजित खादी प्रदर्शनियों में 1953 स्टॉलों के माध्यम से 3949.49 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई। वहीं खादी महोत्सव-2025 में 160 से अधिक इकाइयों ने 3.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक रही।

उन्होंने कहा कि खादी से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है। आधुनिक डिजाइन और तकनीक के माध्यम से खादी उत्पादों को नई पहचान दी जा रही है, जिससे युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। प्रदर्शनी में 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें हर्बल गुलाल, शहद, आंवला उत्पाद, पापड़-नमकीन, खादी वस्त्र, सिल्क साड़ियां, गमछे, तौलिये और हस्तशिल्प सामग्री उपलब्ध है। अधिकारियों ने आमजन से प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Check Also

उत्तर प्रदेश में दावा अधिकरणों के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियों को मिली मंजूरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी सम्पत्ति क्षति वसूली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES