Breaking News

सी.एम.एस. हाई स्कोरर्स कन्सर्ट में मेधावी संगीत छात्रों का सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘सी.एम.एस. हाई स्कोरर्स कन्सर्ट’ का भव्य आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के ऑडिटोरियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में सी.एम.एस. छात्रों की संगीत उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट डॉ. रोजर डेविड किंगडन ने एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ रॉयल स्कूल ऑफ म्यूजिक, लंदन के तत्वावधान में आयोजित संगीत परीक्षाओं में डिस्टिंक्शन प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इन छात्रों ने वायलिन, वायोला, डिस्कैंट रिकॉर्डर, पियानो, क्लैरिनेट, गायन, ट्रम्पेट और ट्राम्बोन जैसे वाद्य एवं गायन विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लखनऊ का गौरव अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया। इस अवसर पर डिस्टिंक्शन अर्जित करने वाले छात्रों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक संगीतमय प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। सी.एम.एस. हेड कम्यूनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि दिसम्बर 2025 में सम्पन्न ए.बी.आर.एस.एम. की संगीत परीक्षाओं में सी.एम.एस. के 11 कैम्पसों के प्री-प्राइमरी से कक्षा छह तक के 517 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इनमें 47 छात्रों ने डिस्टिंक्शन तथा 78 छात्रों ने मेरिट प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
कार्यक्रम में सी.एम.एस. प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने संगीत शिक्षकों को सम्मानित किया, जबकि संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने संगीत शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *