Breaking News

रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 का शुभारंभ, राहुल गांधी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
रायबरेली। आज रायबरेली में यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ नेता विपक्ष राहुल गांधी ने किया। राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित इस अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी ने मैदान पर उतरने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे न केवल शारीरिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुण भी मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है और समाज को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में अमेठी के सांसद के. एल. शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। उन्होंने भी युवाओं को खेलों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी ने युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और खेल के माध्यम से बेहतर भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES