Breaking News

काशी में 28 से अधिक रैनबसेरे बने बेसहारा लोगों का सहारा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
काशी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर रात टाउनहॉल रैनबसेरे का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि काशी के भीतर बनाए गए 28 से अधिक रैनबसेरे हजारों जरूरतमंदों, बेसहारा और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के लिए सहारा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहरी के मद्देनजर प्रत्येक जनपद को ऊनी वस्त्र वितरण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरतमंदों को युद्ध स्तर पर कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उनकी संसदीय सीट काशी के लिए पिछले 11 वर्षों में 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से दो तिहाई से अधिक परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष पर कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि काशी में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा रैनबसेरों के साथ-साथ अस्थायी ठहराव की भी व्यवस्था की गई है। टाउनहॉल में बनाए गए अस्थायी रैनबसेरे में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु ठहरे हुए हैं, जिनकी सुविधाओं का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने कहा कि काशी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नगर निगम स्तर पर स्थायी रैनबसेरों के माध्यम से गरीबों और निराश्रितों को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। कंबल वितरण कार्यक्रम में स्वयं शामिल होकर उन्होंने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार ठंड के इस दौर में हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES