Breaking News

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर की वार्षिक बैठक में 51 पदाधिकारी सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर की वार्षिक बैठक मंशाराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट्स, मानस एनक्लेव में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी और प्रदेश विधि सलाहकार हाईकोर्ट अधिवक्ता सुनिधि चौधरी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत एवं इंदिरानगर का संरक्षक मंडल उपस्थित रहा। बैठक का आयोजन लखनऊ महानगर इंदिरानगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
बैठक में संगठन द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक और व्यापारिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक लखनऊ महानगर के प्रमुख चौराहों पर जरूरतमंदों के लिए कंबल, ऊनी कपड़े और भोजन वितरण जैसे सेवा कार्यों की सराहना की गई। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने वाले इंदिरानगर के 51 पदाधिकारियों को पटका और मोमेंटो प्रदान कर अवध-ए-लखनऊ से सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने इंदिरानगर इकाई द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे प्रयास संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में इंदिरानगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सभी अतिथियों और व्यापारी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। बैठक के समापन पर रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य जितेंद्र सिंह, देवी शरण त्रिपाठी, रघुवीर सिंह, अनुज चौधरी, एडवोकेट प्रीतम गुप्ता सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES