Breaking News

मड़ियाव पुलिस की बड़ी सफलता, ऑटो गिरोह का भंडाफोड़ : 04 लुटेरे गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मड़ियाव पुलिस ने ऑटो गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
एडीसीपी गोपी नाथ सोनी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि ये आरोपी राहगीरों को ऑटो में बैठाकर मारपीट करते थे, फिर उनके मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर और जेब में रखी नकदी लूट लेते थे। पीड़ित योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पीड़ित से 30 हजार रुपये से अधिक की राशि लूटी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि पीड़ित के मोबाइल से भेजी गई रकम अमित कुमार नामक व्यक्ति के पेटीएम बिजनेस अकाउंट में गई थी। उससे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस हिमांशु नाम के युवक तक पहुंची, जिसने रकम निकलवाई थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने संदिग्ध ऑटो को चिन्हित कर चारों आरोपियों—हिमांशु, सुमित शर्मा, वीरू और इमरान—को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14,400 रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही पीड़ित को ऑटो में बैठाकर लूटपाट की थी। मामले में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने ऑटो को सीज कर आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES