Breaking News

एस आर ग्लोबल में हुआ इंट्रामुरल कम्पटीशन का आगाज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। राजधानी स्थित बक्शी का तालाब, लखनऊ के एस आर ग्लोबल स्कूल में सभी खेलों, गायन व नृत्य तथा कला व शिल्प में आंतरिक प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ जो अगले एक सप्ताह तक चलेगी | आज इंट्रामुरल कम्पटीशन (आतंरिक प्रतियोगिता) के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने फीता काटकर सभी प्रतियोगिताओं को प्रारंभ कराया |
विद्यालय के वाईस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजायी करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठ कर सभी का उत्साहवर्धन किया | आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में बास्केटबाल, वालीवाल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी व फुटबाल में सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया | अन्य प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य तथा कला व शिल्प में कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 के सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की | आज की प्रतियोगिता विद्यालय के सभी हाउस के बच्चों के मध्य हुई | पहला मैच बास्केटबाल में गंगा हाउस बनाम गोमती हाउस के मध्य खेला गया जिसमें गोमती हाउस 14-8 से विजयी रहा | बास्केटबाल की इसी श्रंखला में दूसरा मैच यमुना हाउस बनाम सरस्वती हाउस के मध्य खेला गया जिसमें सरस्वती हाउस 12-7 से विजयी रहा | दूसरी खेलों में वालीवाल प्रतियोगिता में प्रथम मैच यमुना हाउस बनाम गोमती हाउस के मध्य खेला गया जिसमें यमुना हाउस 07 अंकों से विजयी रहा, इसी क्रम में दूसरा मैच सरस्वती बनाम गंगा हाउस के मध्य खेला गया जिसमें यमुना हाउस 03 अंकों से विजयी रहा | क्रिकेट प्रतियोगिता भी चारों हाउस के मध्य खेली गयी जिसमें गोमती हाउस व सरस्वती हाउस क्रमशः 10 व 36 रनों से विजयी रहा | फुटबाल प्रतियोगिता में यमुना हाउस व गोमती हाउस क्रमशः 1 व 02 अंकों से विजयी रहा | अन्य प्रतियोगिताओं में गायन व नृत्य प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बड़ी ही सुन्दर प्रस्तुति दी |
विद्यालय प्रबंधक पवन सिंह ने बताया कि कला व शिल्प (आर्ट एंड क्राफ्ट) में विद्यालय के बच्चों ने बड़ी ही सुन्दर कलाकृतियाँ बनायीं हैं | यह सभी प्रतियोगिताएं अगले एक सप्ताह तक चलेंगी जिसमें विद्यालयी की मेधा को तरासने का प्रयास किया जाएगा |
मध्याह्न बेला में असत्य व बुराई का प्रतीक रावण दहन किया गया |

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES