Breaking News

दशहरे में सिंगल यूज प्लास्टिक से दूर रहने का संकल्प लें – विराज सागर दास

वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14 अक्टूबर। बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन एसोसिएशन आफ इण्डिया, चेयरमैन बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0 एवं भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन यूथ कमीशन (आई.इ.ओ.) के चेयरमैन विराज सागर दास ने शरदीय नवरात्र, दशहरा, विजयदशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
श्री दास ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। विराज सागर ने इसके साथ ही प्रदेशवासियों से अपील की है कि आज हमारे समाज को आवश्यकता है कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक से भी इस दशहरे में बुराई मानते हुए दूर होने का संकल्प लें ताकि आने वाली हमारी पीढ़ी स्वस्थ और प्रसन्न रह सके।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES