Breaking News

“हाइड्रोजन बम नहीं, हाइड्रोजन गैस थी जो निकल गई” : राहुल गांधी के ‘ब्राज़ील वोटर’ बयान पर लोकदल नेता का तंज

– “पहले मतदान, फिर जलपान”
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान “ब्राज़ील की एक महिला भारत में वोटर हैं”, पर लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने तीखा तंज कसा है।
श्री अग्रवाल ने व्यंग्य करते हुए कहा, “भारत से ज़्यादा मज़बूत तो ब्राज़ील में मोदी जी के समर्थक हैं, जो भारत आकर न जाने कितने वोट मोदी जी को दे रहे हैं! भारत की इतनी बड़ी जनसंख्या के बावजूद क्या अब ब्राज़ील से वोटरों को बुलाने की ज़रूरत है? धन्य हो महाराज! हाइड्रोजन बम नहीं, हाइड्रोजन गैस थी जो निकल गई।”
उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से कांग्रेस नेतृत्व की हताशा और हास्यास्पद राजनीतिक सोच उजागर होती है। साथ ही उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील की कि “पहले मतदान, फिर जलपान”, ताकि लोकतंत्र को और सशक्त बनाया जा सके।

 

Check Also

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त, एलडीए के अल्टीमेटम के बचे पांच दिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES