Breaking News

आठ सौ दुकानों पर छापा, एक हज़ार क्विंटल सामग्री जब्त, 79 क्विंटल नष्ट की गयी

– खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर प्रदेशभर में दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत मिठाई, दूध, पनीर, खोया, तेल, मसाले, पेय पदार्थ, नमकीन, सूखे मेवे और अन्य पर्व विशेष खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक प्रदेश में 792 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है, 384 छापे डाले गए हैं और 521 नमूने संग्रहीत किए गए हैं। अभियान के दौरान 1076.96 कुन्तल सामग्री जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 104.60 लाख रुपये है। साथ ही 15.05 लाख रुपये मूल्य की 78.8 कुन्तल सामग्री नष्ट की गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने निरीक्षण के दौरान उत्पादन और भंडारण स्थलों पर स्वच्छता मानकों की जांच की तथा संबंधित कारोबारियों को निर्देशित किया कि वे केवल अनुज्ञप्ति या पंजीकरण प्राप्त स्रोतों से ही सामग्री की खरीद करें।
विभाग ने जनसामान्य से अपील की है कि मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय बिल अवश्य लें और खुले या संदिग्ध रंग-गंध वाले उत्पादों से बचें। साथ ही किसी भी प्रकार की मिलावट या संदेहास्पद खाद्य सामग्री की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाइन 1800-180-5533 या संबंधित जनपद कार्यालय में दी जा सकती है।
इस अभियान का उद्देश्य दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है, जिससे प्रदेश में मिलावटी उत्पादों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES