Breaking News

स्काईलार्क वर्ल्ड स्कूल में छात्रों ने हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित स्काईलार्क वर्ल्ड स्कूल, वृंदावन योजना में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को आत्मीयता और भावनाओं से भरा एक ऐसा उत्सव भेंट किया जिसने हर शिक्षक का दिल छू लिया। पूरे कार्यक्रम में छात्रों का स्नेह, आदर और सच्चाई स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
कार्यक्रम की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उनमें गहरी भावनाएं और विचार भी जुड़े थे। मंच संचालन, समय का संतुलन और सामूहिक टीम वर्क ने यह साबित किया कि विद्यार्थी न केवल ज्ञान में, बल्कि सांस्कृतिक और आत्मिक दृष्टि से भी परिपक्व हो चुके हैं। विद्यार्थियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि ने शिक्षकों के हृदय को भावनाओं से भर दिया। कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को जिस गरिमा और सौम्यता से संभाला गया, उसने सबको सुखद आश्चर्य से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का विद्यार्थियों ने बड़े हर्ष और आदर के साथ विशेष सम्मान किया। सम्मानित शिक्षकों में मुख्य रूप से स्वाति मिश्रा, रुचि महेश्वरी, हिमांशु, नेहा, बृजेश पाठक, अमित वर्मा, पल्लवी राजोरिया, सुमित और सुषमा सोनी शामिल रहे। विशेष योगदान के लिए भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब अनुशासन और भावनाएं साथ आते हैं तो हर क्षण विशेष बन जाता है। उन्होंने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है और भविष्य में भी आप इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करें।
शिक्षक दिवस का यह उत्सव न केवल आनंदमय रहा, बल्कि इसने शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंध को और गहरा कर दिया।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES