Breaking News

पंचायत चुनाव को लेकर रालोद की अहम बैठक, गाँव-गाँव संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आज पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत चुनाव संचालन समिति के संयोजक एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अनिल दुबे उपस्थित रहे।
बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और समिति सदस्यों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. उज्ज्वल ने कहा कि पंचायत चुनाव ही विधानसभा चुनाव की नींव होता है। यदि हम पंचायत स्तर पर मज़बूत होंगे, तो बड़े चुनावों में सफलता निश्चित है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की असली जड़ बताते हुए इसे आंदोलन की तरह लड़ने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि अनिल दुबे ने कहा कि रालोद पूरे प्रदेश में अकेले पंचायत चुनाव लड़ेगा। यह चुनाव किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आवाज़ को ताक़त देने का माध्यम बनेगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हर जिले में पाँच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों का आकलन कर पार्टी के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करेगी। इन समितियों में महिलाओं और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में डॉ. दीपक तोमर, हवलदार यादव, संगीता दोहरे, विकास कादियान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अंत में डॉ. उज्ज्वल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनपद स्तरीय दौरे की जानकारी दी।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *