Breaking News

रिंकू ने ‘कोहली स्टाइल’ में प्रिया को दिया फ्लाइंग किस

– चुलबुल रोबोट ने सांसद के लिए बनाया दिल
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के तहत सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मैदान के बाहर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा। मैच देखने पहुंचीं प्रिया सरोज VVIP लाउंज में काफी देर तक मौजूद रहीं। इसी दौरान रिंकू सिंह ड्रेसिंग रूम की बालकनी से उन्हें झांकते नजर आए और विराट कोहली की स्टाइल में फ्लाइंग किस देकर अपने प्यार का इजहार किया।
यह नजारा देख फैंस ने भी रिंकू और प्रिया को देखकर राम-राम किया, जिसका जवाब रिंकू ने भी गर्मजोशी से दिया। मैदान पर इस अनोखे पल को चुलबुल रोबोट कैमरे ने भी और खास बना दिया। रोबोट कैमरे ने प्रिया सरोज को पहचानते हुए उनके लिए दिल बनाया और हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। प्रिया ने भी हाथ मिलाकर कैमरे से मस्ती की और नमस्ते कर कैमरे का अभिवादन स्वीकार किया।
हालांकि, मैदान पर रिंकू सिंह की टीम को हार का सामना करना पड़ा। मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेला गया यह मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा और डकवर्थ-लुइस नियम के तहत कानपुर को टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत मिली।
गौरतलब है कि विराट कोहली अकसर मैदान में अनुष्का शर्मा के लिए फ्लाइंग किस करते नजर आते हैं। ठीक उसी अंदाज में रिंकू सिंह ने भी प्रिया सरोज के लिए अपने जज्बात जाहिर किए, जिससे यह मुकाबला खेल से ज्यादा उनके रिश्ते की चर्चा को लेकर सुर्खियों में रहा।
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा की सांसद प्रिया सरोज से 8 जून को लखनऊ में सगाई की। फाइव स्टार होटल में समारोह आयोजित हुआ था। सगाई के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, महासचिव शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और बीसीसीआई अध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित अन्य दिग्गज मौजूद थे।

Check Also

‘चिकनी चमेली’ पर श्रेया घोषाल का बड़ा बयान, बोलीं- अब ऐसे गाने रिकॉर्ड नहीं करूंगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *