Breaking News

चौक सर्राफा मार्केट में बिजली गायब, व्यापारी परेशान

– व्यापारियों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, – रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त हैं अधिकारी … व्यापारी।
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। शनिवार को चौक सर्राफा मार्केट के व्यापारी उस समय बेहद परेशान हो गए जब सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी और इन्वर्टर जवाब दे जाने से व्यापार पर बुरा असर पड़ा। व्यापारियों ने पहले से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई राहत नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
स्थानीय व्यापारी आनंद खन्ना और मानस रस्तोगी ने बताया कि सुबह से दुकान में बिजली नहीं है, जबकि बिजली विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी है। चौक सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी ने आरोप लगाया कि बिजली की आवाज ही की समस्या पूरे गर्मी भर रही और बरसात में भी जारी है। विभाग के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त हैं, जिससे आम जनता और व्यापारी परेशान हो रहे हैं।
विनोद माहेश्वरी ने बताया कि चौक सर्राफा मार्केट न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देशभर में प्रसिद्ध है। यहां चिकन कपड़ों और सर्राफा कारोबार का बड़ा केंद्र है। बावजूद इसके क्षेत्र में न तो सरकारी पानी की व्यवस्था है, न ही सीवर लाइन, और ऊपर से बिजली की ऐसी स्थिति व्यापारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
विनोद माहेश्वरी ने कहा कि मार्केट जाम, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इस तरह की व्यवस्था से व्यापार चौपट हो रहा है और बाहर से आने वाले ग्राहक भी असुविधा के चलते लौट जाते हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जाए और चौक सर्राफा मार्केट की मूलभूत समस्याओं पर प्रशासन गंभीरता से ध्यान दे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *