Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा है तेजी से विकास – रामदास अठावले, केन्द्रीय राज्य मंत्री

– केंद्रीय योजनाओं का सभी वर्गो को मिल रहा है लाभ: रामदास अठावले
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और पिछले दस साल में काफी कार्य हुए हैं जिनका लेखा जोखा लोगों के सामने है। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग और एयरपोर्ट बन रहे हैं। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले आज लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि देश में जनधन योजना के अंतर्गत 51 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते खुले हैं और वहीं मुद्रा योजना में 46 करोड़ लोगों को लाभ मिला है। श्री अठावले ने बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 करोड लोग लाभान्वित हुए हैं और उनको गैस सिलेंडर मिले हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग चार करोड़ लोगों को लाभ मिला है ।उन्होंने बताया कि हर घर नल योजना के अंतर्गत 12 करोड़ से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ मिला है वहीं बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड से लोगों को लाभ मिल रहा है। श्री अठावले ने कहा कि देश में सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों को केंद्रीय योजनाओं का समान रूप से लाभ मिल रहा है।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ,भारत सरकार की योजनाओं को लागू करने वाले संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित किया।

Check Also

हरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में उतारेगी भाजपा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *