Breaking News

विद्यालयों के मर्जर सम्बन्धी शासनादेश के विरुद्ध शिक्षक देंगे धरना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर प्रदेश व्यापी संघर्ष किया जा रहा है। 06 जुलाई को ट्विटर अभियान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा द्वारा चलाया गया जिसमें लाखों शिक्षक सम्मिलित हुए और 08 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयोें में धरना आयोजित किया गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा.आर.पी. मिश्र तथा महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के विद्यालयों के मर्जर सम्बन्धी आदेश के विरुद्ध किए जा रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन को समर्थन दिया गया है। प्रदेश के सभी जनपद इकाइयों को ट्विटर अभियान के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर दिनांक 08 जुलाई, 2025 को धरना में सम्मिलित होने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आयोजित धरना में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, सदस्य राज्य कार्यकारिणी डा. मीता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय -व्यय निरीक्षक आलोेक पाठक सहित जनपद के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित होगे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *