Breaking News

शस्त्र व्यवसाईयों की समस्याओं को लेकर व्यापारी नेता मिले प्रमुख सचिव गृह से

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 30 अगस्त। उत्तर प्रदेश के शस्त्र व्यवसाईयों के व्यवसाय में आ रही परेशानियो के समाधान हेतु प्रदेश के शस्त्र व्यवसायियो के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात की।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने प्रमुख सचिव गृह को समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जिलो मे जिला प्रशासन द्वारा सामान्य रूप से शस्त्र लाइसेंस निर्गत नहीं किए जाने के कारण नए लाइसेंस धारकों की संख्या नहीं बढ़ रही है इसके कारण शस्त्र की बिक्री में अत्यधिक गिरावट आ गई है। जबकि नवंबर 2018 में माननीय उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच द्वारा नवीन शस्त्र लाईसेंस के संबंध में लगी रोक हटाने के आदेश भी निर्गत किए गए हैं।
वरासत के तहत व्यक्तिगत शस्त्र लाइसेंस के आवेदन भी बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के कार्यालयो में लंबित हैं जिससे मृतक व जीवित मामलो में उत्तराधिकारी को शस्त्र लाइसेंस जारी न होने के कारण भी शस्त्र व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
श्री गुप्ता ने शस्त्र व्यापारियों के व्यवसायिक लाइसेंस प्रपत्र 8 एवं 9 के नवीनीकरण पर 45000 का स्टांप शुल्क लिया जाता है, जो कि तंगी के दौर से गुजर रहे शस्त्र व्यापारियों के लिए आर्थिक मुश्किल खड़ी कर रहा है। वर्तमान व्यवस्था में शस्त्र लाईसेंस से सम्बंधित चालान ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में व्यापारी नेता संजय गुप्ता के साथ “यू पी आर्म्स डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी संजय मिश्रा, मोहम्मद जमाल, तथा व्यापार मंडल के हरजिण्दर सिंह, मोहम्मद रिजवान एवं विवेक गुप्ता शामिल थे।

Check Also

2027 की तैयारी में भाजपा का बड़ा अभियान, अगस्त तक सभी जिलों का दौरा करेंगे पंकज चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES