Breaking News

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 अगस्त। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राधिकरण के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के निदेशक डाँ. नील जैन और ले. कर्नल (डाँ.) प्रवीण कुमार सिंह भी उपस्थित थे। आयोजित किए गए खेल प्रतियोगिताओं में कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सभी लोगों ने खेल की मदद से स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों को फिट रखने की शपथ ली। राष्ट्रीय खेल दिवस को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। इस अवसर पर बोलते हुए प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारे जीवन में खेल-कूद के महत्व को दर्शाना हैं।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES