Breaking News

दिव्यांगजनों की सुगम्यता बढ़ाने के लिए जन जागरूकता पदयात्रा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुगम्य प्रदेश – उत्तर प्रदेश के उद्घोष के साथ दिव्यांगजनों की सुगम्यता बढ़ाने के लिए सुगम्य यात्रा 2025 जन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश एवं अन्य हितधारकों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, सुभाष चंद्र शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम की मॉनिटरिंग प्रोफेसर हिमांशु शेखर झा, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा की गई।
सुगम्य यात्रा 2025 जन जागरूकता पदयात्रा प्रातः 10ः30 बजे लोहिया पार्क, गेट नंबर-2 से प्रारंभ होकर अपराह्न 12ः00 बजे शिरोज रेस्टोरेंट, निकट अंबेडकर पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में संपन्न हुई। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, शासन-प्रशासन के अधिकारी, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, बचपन डे सेंटर व विशेष विद्यालयों के विद्यार्थी, प्रधानाचार्य, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिकों सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के हर जिले में कम से कम 40 प्रमुख सरकारी भवनों के अभिगम्यता ऑडिट (सोशल ऑडिट) के माध्यम से उन्हें पूर्ण रूप से सुलभ बनाना है। इस अभियान के तहत कर्नाटक की एपीडी टीम द्वारा विकसित यस-2 एक्सेस ऐप के माध्यम से डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, विकास भवन, लखनऊ मेट्रो जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का सोशल ऑडिट किया गया।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES