Breaking News

महाकुंभ में दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद हादसे से प्रदेश भाजपा शोकित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रयागराज महाकुंभ में हुए दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद हादसे में कई श्रद्धालुओ की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने कहा मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस अपार दुःखद हादसे में जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है, ईश्वर उन्हें इस विपदा को सहन करने का संबल प्रदान करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की।

Check Also

गीता रसामृतम-2: आज से इस्कॉन में दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा 24 एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *