Breaking News

उत्तर प्रदेश आदर्श मेडिकल लैब ऑनर्स एसोसिएशन गठित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पैथॉलॉजी सेवा क्षेत्र के व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संजय गुप्ता के नेतृतव में उत्तर प्रदेश आदर्श मेडिकल लैब ऑनर्स एसोसिएशन का गठन किया।
पैथॉलॉजी सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार देर शाम इंदिरा नगर क्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता उपस्थित रहें। व्यापारियों ने पैथोलॉजी सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को अपने व्यवसाय में आ रही समस्याओं से अवगत कराया तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़कर उत्तर प्रदेश आदर्श मेडिकल लैब ऑनर्स एसोसिएशन का गठन किया।
बैठक में सुफल वर्मा अध्यक्ष, धर्मेन्द्र तिवारी महामंत्री ,सतीश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,अजय कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, गौतम कुमार संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार मंत्री, श्रीमती जहाँआरा प्रचार मंत्री चुने गए। तथा कार्यकारणी सदस्य के रूप में राजकिशोर नाथ ,दीप चंद्र, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, अरविंद वर्मा ,सूरज प्रसाद ,शैलेंद्र बहादुर ,मन्नान खान ,संदीप पाण्डेय ,राज किशोर आनंद, अजय शर्मा, अजय वर्मा ,प्रभु दयाल एवं रविन्द्र दुबे को चुना गया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा पैथालॉजी सेवा क्षेत्र, चिकित्सा का मुख्य आधार है, इसे पवित्रता के साथ करना आवश्यक है। उन्होंने कहा मेडिकल लैब ऑनर्स की सभी समस्याओं के समाधान के लिए कंधे-से कंधा मिलाकर आदर्श व्यापार मंडल सहयोग करेगा तथा हर स्तर पर संघर्ष करेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवगठित इकाई के अध्यक्ष सुफल वर्मा एवं महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने बताया मार्च माह में राजधानी लखनऊ में प्रदेश भर के मेडिकल लैब ऑनर्स का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के मेडिकल लैब ऑनर्स जुटेंगे।

 

Check Also

गीता रसामृतम-2: आज से इस्कॉन में दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा 24 एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *