Breaking News

उप मुख्यमंत्री ने सर्जरी के नाम पर रिश्वत लेने वाले डॉक्टर को किया निलंबित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात सर्जन पर रिश्वत लेकर इलाज करने के गंभीर आरोप लगे हैं। गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी व सर्जरी के लिए रिश्वत, भ्रष्टाचार करने तथा जनहित के कार्यों में कर्तव्यहीनता व लापरवाही किये जाने की शिकायत मिली है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू की है।
शुरूआती जाँच में विभाग की छवि धूमिल करने जैसे गम्भीर कृत्य हेतु सर्जन डॉ. देवेन्द्र कुमार दोषी पाये गये हैं। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने आरोपी डॉक्टर को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उन्हें मण्डलीय अपर निदेशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सहारनपुर मण्डल से सम्बद्ध कर आरोप-पत्र दिये जाने की भी संस्तुति की गई है।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES